बलिया : तीन कर्मचारियों ने बैंक को लगाया 14.50 लाख का चूना, शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा

बलिया : तीन कर्मचारियों ने बैंक को लगाया 14.50 लाख का चूना, शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी से धोखाधड़ी कर साढ़े चौदह लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर तीन कर्मचारियों के खिलाफ गबन व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शाखा प्रबंधक मोहन श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनकी कंपनी भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड इंडसइंड बैंक की सौ प्रतिशत सब्सिडियरी है। वर्तमान में वे बांसडीह में उक्त कंपनी के शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात हैं।

 

कंपनी का प्रमुख कार्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में महिलाओं का समूह बनाकर स्वरोजगार के लिये बैंक खातों के माध्यम से ऋण प्रदान करना है, जिसे ब्याजदर के साथ साप्ताहिक किश्त द्वारा लिया जाता है। कंपनी के फील्ड असिस्टेंट अनंजय कुमार (निवासी कटारिया थाना दाउदनगर,  औरंगाबाद, बिहार), फील्ड असिस्टेंट राजकुमार विश्वकर्मा (निवासी तरारी थाना बरखुआ, औरंगाबाद, बिहार) व एक फील्ड असिस्टेंट रोहित यादव (निवासी चांदनीपुर कोतवाली बलिया) भी कंपनी की बांसडीह शाखा में तैनात थे।

यह भी पढ़े Ballia News : डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

साप्ताहिक वसूली के दौरान अनंजय सिंह द्वारा 21 महिला सदस्यों से 578249 रुपये , राजकुमार द्वारा 39 महिला सदस्यों से 781293 रुपये व रोहित यादव द्वारा 10 महिला सदस्यों से 86826 रुपये की रकम वसूल कर अपने पास रख ली गयी है। इस संबंध में जानकारी होने पर उनसे पूछताछ की गयी तो उनका कहना था कि उन्हें पैसों की जरूरत थी। इसलिए वे रुपये लेकर अपने निजी काम के लिए घर पर रखा है। इसके बाद वे घर से पैसे लाकर देने की बात कहकर चले दिये।

यह भी पढ़े गंगा आरती सिर्फ अनुष्ठान नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : आचार्य मोहित पाठक

कई दिनों तक वापस न लौटने पर शाखा प्रबंधक उनके घर जाने पर उन्हें धमकी देकर वहां से भगा दिया गया। मामले में शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने तीनों कर्मियों समेत उनके अज्ञात घरवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विजय कुमार गुप्ता

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 31 पर स्थित हल्दी थाने से 300 मीटर...
ससुराल पहुंचते ही पति से अलग हुई दुल्हन, सुहागरात पर बना तलाक का एग्रीमेंट
बलिया में 8 दिसम्बर को होगी ARP चयन परीक्षा, बीएसए ने जारी की अभ्यर्थियों की सूची
5 दिसम्बर का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का Rashifal
Ballia में बड़े भाई ने कर दिया कांड, छोटा रेफर
चकबंदी कार्यालय की गंदगी और अव्यवस्थाओं पर BALLIA DM सख्त
Ballia News : बूथवार एचडी वोटर्स की सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने का निर्देश