बलिया : ऐसे हुई थी पुजारी की मौत, पीएम रिपोर्ट से खुला राज

बलिया : ऐसे हुई थी पुजारी की मौत, पीएम रिपोर्ट से खुला राज

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बड़सरी स्थित अवनीनाथ महादेव मंदिर के पुजारी की मौत हृदयाघात से हुई थी, जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है।बता दें कि मंगलवार को पुजारी राजनाथ तिवारी उर्फ सिंगारी दास (65) का शव मंदिर परिसर से 100 मीटर की दूरी पर मिला था। मृत पुजारी के हाथों पर हल्के कटने छिलने के निशान थे, जिसे लेकर हत्या की संभावना जताई जाने लगी थी। हालांकि देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पुजारी सिंगारी दास की मौत हृदयाघात से हुई है।

कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुजारी सिंगारी दास की तबियत खराब थी। सोमवार को करीब एक बजे अपने स्वास्थ को लेकर उनकी फोन पर किसी से वार्ता हुई थी, जिसमें उनके द्वारा सीने में दर्द की बात कही गयी थी। लेकिन किसी ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अनुमान है कि वे प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी दोपहर में अपने घर जा रहे थे। इस दौरान ही हार्ट अटैक आ गया होगा। इसलिए वह घर नही पहुंच पाए और झाड़ियों में गिर पड़े। मंगलवार को लोगों ने उनका शव झाड़ियों में पड़ा देखा था।

विजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़े बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट