बलिया : सात जन्मों के बंधन को तीन साल में ही किया कलंकित, पति समेत सात पर मुकदमा

बलिया : सात जन्मों के बंधन को तीन साल में ही किया कलंकित, पति समेत सात पर मुकदमा

बैरिया, बलिया : दिन प्रतिदिन समाज में बदलाव व जागरूकता के बावजूद दहेज लोभियों पर कोई असर नहीं है। ताजा मामला दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा का है। दहेज में चार पहिया वाहन नहीं मिलने पर ससुरालयों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता की मां ने सास, ससुर, पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव निवासी गीता देवी पत्नी आशानंद यादव ने दोकटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया कि उनकी बेटी रेखा की शादी 2021 में प्रदीप कुमार यादव पुत्र सुदामा यादव (निवासी भगवानपुर के डेरा खवासपुर, थाना बड़हरा जिला भोजपुर बिहार) के साथ हुई थी। दहेज में तीन लाख रुपये नगद, मोटरसाइकिल व अन्य समान देकर हिंदू रीति रिवाज से शादी की गई। बाद में मायके से दहेज में कार लाने के लिए मेरी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा।

बेटी ने जब यह कहा कि मेरे पिताजी को कार देने की हैसियत नहीं है तो उसे घर से निकाल दिया गया। मेरी बेटी को एक छः माह की बेटी भी है। इस प्रकरण में पति प्रदीप यादव के अलावा ससुर सुदामा यादव, सास कल्पूना देवी, जेठ रवि शंकर यादव, देवर पप्पू यादव, चचेरा ससुर धनजी यादव, ननद कुमारी पुष्पा उर्फ रेशमा के खिलाफ धारा 498 ए, 323, 504, 506 का मुकदमा दर्ज कराया है। वही जानमाल की सुरक्षा के साथ दहेज लोभियों पर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि प्रकरण की जांचोपरान्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े तहसील में बलिया DM का औचक निरीक्षण : नायब तहसीलदार से जवाब तलब, कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट