लोक सभा चुनाव 2024 : व्यय लेखा रजिस्टर पर बलिया STO की पैनी नजर

लोक सभा चुनाव 2024 : व्यय लेखा रजिस्टर पर बलिया STO की पैनी नजर

Ballia News : लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। जिले के आला अधिकारी सहित गठित की गई टीमें लगातार चुनाव को लेकर निरीक्षण, व्यवस्था और भ्रमण के प्रति गतिशील है। वरिष्ठ कोषाधिकारी (Senior Treasury Officer) आनंद दुबे द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 में प्रत्याशियों को दिए जाने वाले व्यय लेखा रजिस्टर का ध्यान पूर्वक जांच किया जा रहा है।

वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे ने बताया कि आयोग के लिए यह सुनिश्चित करना बाध्यकारी और अनिवार्य हो जाता है कि निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संचालित किया जाय। आयोग का यह प्रयास है कि अभ्यर्थियों और राजनीतिक दलों समेत सभी हितधारकों को एक समान अवसर दिया जाय। इसके सिद्धांत को न तो बिगड़ा जाय, न ही निर्वाचन प्रक्रिया को धन शक्ति से प्रभावित कर दूषित किया जाय।

इसको लेकर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में हम लोग पूरी तरह से तैयारी में है। निर्वाचन व्यय की पहली श्रेणी विधिक व्यय है, जिसकी निर्वाचन प्रचार के लिए कानून के अंतर्गत अनुमति दी गई है। बशर्ते अनुमति सीमा के भीतर हो। इसमें प्रचार अभियान से जुड़ा वह व्यय भी शामिल होगा, जो सार्वजनिक बैठकों, रैलियों, पोस्टर, वाहनों, प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि में विज्ञापनों पर खर्च की जाती है। हर किसी के लिए निर्धारित नियम बनाए गए हैं, जिसका उल्लंघन करने पर संबंधित धाराओं में कार्यवाही की जाएगी। व्यय में असत्यता पाए जाने पर प्रत्याशियों की सदस्यता भी रद्द की जा सकती है। 

यह भी पढ़े बलिया में 'अपना' बन देवाश्रम ने किया लावारिस शव का अंतिम संस्कार

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...
Ballia News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, चार महिलाओं समेत नौ घायल
Ballia में कुश्ती नेशनल का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मेजबान उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम आगाज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मातृशोक
बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन