बलिया : 17C फार्म न देने पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, बैकफुट आए अधिकारी

बलिया : 17C फार्म न देने पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, बैकफुट आए अधिकारी

बलिया : पीठासीन अधिकारी द्वारा 17C फार्म नहीं दिए जाने पर बहेरी स्थित बूथ के बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम जमकर हंगामा किया। आरोप है कि जब सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश है कि मतदान के उपरांत 17 सी का फार्म देना है तो फिर सक्षम अधिकारी इसे दे क्यों नहीं रहे है। हालांकि हो हंगामे के बाद अधिकारी बैकफुट पर आ गए और 17 सी का फार्म संबंधित एजेंट को दे दिया।

बताया जा रहा है कि 17सी फार्म महत्वपूर्ण है। इसमें प्रत्येक उम्मीदवार के लिए वोटों का रिकार्ड होता है। इसे मतगणना के दिन दर्ज किया जाता है। इसमें उम्मीदवार का नाम और प्राप्त वोट की जानकारी होती है। इससे पता चलता है कि उस बूथ से गिने गए कुल वोट डाले गए कुल वोटों के समान हैं या नहीं। यह व्यवस्था किसी भी पार्टी द्वारा वोटों में हेरफेर से बचने के लिए हैं। यह डाटा मतगणना केंद्र के पर्यवेक्षक द्वारा दर्ज किया जाता है। प्रत्येक उम्मीदवार या उनके प्रतिनिधि को फॉर्म पर हस्ताक्षर करना होता है, जिसे रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जांचा जाता है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की स्मृति में आज लगेगा मेगा नेत्र शिविर, उठाएं लाभ

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा को चाकू से घायल...
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...