बलिया : रिटायर हुए अतुल तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी समेत कर्मचारियों ने दी ससम्मान विदाई

बलिया : रिटायर हुए अतुल तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी समेत कर्मचारियों ने दी ससम्मान विदाई

Ballia News : ट्रेजरी के लेखाकार अतुल तिवारी के सम्मान में आयोजित समारोह में वरिष्ठ कोषाधिकारी हिमांचल ने कहा कि एक कर्मचारी के लिए सेवा निवृत्त के बाद मिली ससम्मान विदाई ही उसके जीवन की असली कमाई होती है। किसी भी कर्मचारी के लिए यह सुखद एहसास होता है। हम विभाग वालों का दायित्व हैं कि अपनी सेवा पूर्ण कर विश्राम के लिए जा रहे कर्मचारी के किसी भी देयकों का तत्काल समाधान मिलजुल कर करें, तभी कर्मचारियों को आत्मबल मिलेगा। यहीं राह सभी कर्मचारियों के भविष्य के लिए बेहतर भी है।

अपने सेवाकाल का अनुभव साझा करते हुए सेवा निवृत्त हुए लेखाकार अतुल तिवारी ने कहा कि आज के दौर में सरकारी ​​कर्मियों को काम करने के लिए सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन कर्मचारियों की काफी कमी हुई है। पहले लेखा के कार्य कागजों पर होते थे। जिसमें विवरण तैयार करने में कई-कई दिन लगते थे। मगर आज कम्पयूटर और इंटरनेट होने से सब कुछ सुविधा जनक हो जा रहा है। कहा कि जब वे सेवा में आए तो बलिया ट्रेजरी में 75 कर्मियों का हाजिरी रजिस्टर होता था। आज महज 26 लोग रह गये है। कर्मियों की कमी से सभी को दिक्कत होती है। 

लेखाकार अतुल तिवारी को कर्मचारियों ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मंगलमय भविष्य एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए विदाई दी। इस अवसर पर एटीओ धर्मनाथ गोस्वामी, रामचंन्द्र, विवेक सिंह, फकरे आलम, रमेश, दुर्गेश, सत्यभान, राजेन्द्र गुप्ता, राजन प्रकाश, शैलेन्द्र आदि सभी कर्मचारियों ने अपना अनुभव साझा किया।

यह भी पढ़े Ballia में गंगा किनारे मिला युवक का शव, मचा कोहराम

Post Comments

Comments

Latest News

21 JulyKa Rashifal : सर्वार्थसिद्धि समेत 6 शुभ योग, 12 में से किस राशि की चमकेगी किस्मत? पढ़ें आज का राशिफल 21 JulyKa Rashifal : सर्वार्थसिद्धि समेत 6 शुभ योग, 12 में से किस राशि की चमकेगी किस्मत? पढ़ें आज का राशिफल
मेषनौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं। बिजनेस का विस्तार होगा। लव लाइफ...
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बलिया : सुनील द्विवेदी को मिली पूर्वी ईकाई की कमान, देखें पूरी टीम
बलिया से देवघर जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप में ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत
सनबीम बलिया में दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता चतुरंग 2025 का समापन, इन्हें मिली सफलता
Ballia में सर्पदंश से दादी और पोते की मौत, मचा कोहराम
Ballia News : दोस्तों के साथ नहाते वक्त घाघरा में डूबा किशोर
बलिया के इस सरकारी स्कूल की बुलंदी हुई और बुलंद, बेसिक शिक्षा विभाग ने बैठाया सिर आंखों पर