Ballia एसपी समेत सभी अधिकारियों ने किया पौधरोपण

Ballia एसपी समेत सभी अधिकारियों ने किया पौधरोपण

बलिया : पुलिस लाइन में वृक्षारोपण अभियान-2025 के तहत रविवार को व्यापक पौधरोपण किया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया। इससे इतर जनपद के सभी थानों में थानाध्यक्षों और कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। 

एसपी ओमवीर सिंह ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कहा कि पेड़ मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। ये तनाव कम करने में मदद करते हैं। पेड़ मिट्टी में नमी बनाए रखते हैं। जलधाराओं को पुनर्भरित करते हैं। वन्यजीवों को आवास प्रदान करते हैं। जैव विविधता को बढ़ावा देते हैं। पेड़ों की जड़ें मिट्टी के कटाव को रोकती हैं।

यह अभियान न केवल वर्तमान पीढ़ी, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा, क्षेत्राधिकारी सदर मोहम्मद उस्मान और प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सुधीर सिंह मौजूद रहे। प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव और आरटीसी प्रभारी संतोष कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह भी पढ़े बलिया में सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने मिलाया प्राथमिक शिक्षक संघ के सुर में सुर

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

गुरु कृपा से सब कुछ संभव : आचार्य मोहित पाठक जी से जानिएं गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व गुरु कृपा से सब कुछ संभव : आचार्य मोहित पाठक जी से जानिएं गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व
सनातन संस्कृति में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में गुरु मे गु का...
10 July Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
एक पेड़ मां के नाम महाअभियान : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बलिया में परिवहन मंत्री ने लगाए पौधे
भारतीय नर्स Nimisha Priya को 16 जुलाई को यमन में दी जाएगी फांसी, कैसे बचेगी जान? किस मामले में ठहराया गया था दोषी
Ballia News : दोषसिद्ध, गैंगस्टर हरिकेश को मिली 6 साल सश्रम कारावास की सजा
Ballia News : श्रमिक संगठनों की हड़ताल में कूदा भारतीय जीवन बीमा निगम, दफ्तर पर लटका ताला