बलिया पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

बलिया पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

हल्दी, बलिया : आगामी त्योहार व लोकसभा चुनाव को शान्तिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने तथा आम जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत शनिवार को थानाध्यक्ष हल्दी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा थाना क्षेत्र  के हल्दी, भरसौता, सुल्तानपुर, नीरूपुर, दोपही अगरौली, सोनवानी, कठही, कृपालपुर सहित सभी गांवो में फ्लैग मार्च किया गया।इस दौरान क्षेत्र वासियों को भरोसा दिलाया गया कि आगामी त्योहार व लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। वहीं थानाध्यक्ष ने लोगो से अफवाह पर ध्यान न देने व आपस में शांति, सहयोग व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील करते हुए कहा गया कि आप लोग अफवाह फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना गोपनीय रखी जायेगी व अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी।

एके भारद्वाज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा को चाकू से घायल...
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...