एनएच 31 पर बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, होली से पहले शराब तस्कर को लगा झटका

एनएच 31 पर बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, होली से पहले शराब तस्कर को लगा झटका

बैरिया, बलिया : राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा चौराहा से गुरुवार को तड़के चौकी इचार्ज बैरिया अरुण सिंह ने अंग्रेजी शराब से भरी पिकअप को कब्जे में ले लिया। वहीं, चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि शराब तस्कर भागने में सफल रहे। यह अंग्रेजी शराब की खेप पिकअप चालक मांझी पुल के रास्ते तस्करी के लिए छपरा बिहार ले जा रहा था। 

चौकी इंचार्ज ने बताया कि विभिन्न ब्रांडों के लगभग 400 बोतलों में रखे 260 लीटर अंग्रेजी शराब, जिसमें रॉयल स्टेग, मेकडाल सहित अन्य महंगे ब्रांड के शराब थे। वही पांच पेटी 8 पीएम फ्रूटी भी थी। चालक शंकर दयाल चौधरी (निवासी टोला फतेह राय) को गिरफ्तार कर पिकअप यूपी 62 टी 1441 को जब्त किया गया है। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये हैं। लोगों का कहना है कि होली के चलते इन दिनों शराब की तस्करी तेज हो गई है। पुलिस ने  सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए चालक को न्यायालय को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह मय हमराह हेड कां. विनोद कुमार, कां. चन्द्रजीत यादव, कां. बृजेश सिंह व कुलदीप साहू शामिल रहे। 

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : खिताबी मुकाबला में चमका UP का पडरौना, झारखंड को हराकर जीता मैच

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
Ballia  : बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा उस पार एक गांव में गत शौच के लिए गई 25 वर्षीय महिला...
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह