इंग्लिशिया चट्टी पर बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक ट्रक शराब के साथ युवक गिरफ्तार

इंग्लिशिया चट्टी पर बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक ट्रक शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Ballia News : पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नगरा थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक ट्रक अवैध शराब बरामद किया है। बरामद शराब में ऑफिसर च्वाइस 25 पेटी, 8 पीएम 20 पेटी, किंग फिशर बीयर 20 पेटी व रायल स्टेज 31 पेटी शामिल है। वहीं, ट्रक का नम्बर प्लेट बदल कर अवैध शराब ले जाने वाले तस्कर दीपक यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव (निवासी : उकछी, थाना पकड़ी, बलिया) को गिरफ्तार किया गया है। 

उप निरीक्षक छुन्ना सिंह व उप निरीक्षक श्याम जी यादव, हेड कां. संजय सिंह, कां. प्रिंस प्रजापति, कां. धर्मराज व कां. अनूप गोंड के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर थे। इस दौरान संदिग्ध वाहनों के चेकिंग के दौरान दीपक यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव को इंग्लिशिया चट्टी से रात करीब 01.20 बजे हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से 96 पेटी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने धारा 60 (1)/63 आबकारी एक्ट व धारा 420, 467, 468, 471 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय कर दिया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
बलिया : OPERATION CONVICTION के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन विभाग की प्रभावी...
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद