Ballia News : घर से डेरा के लिए निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Ballia News : घर से डेरा के लिए निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Ballia News : गड़वार थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव में सोमवार की रात रतसर-सिकरिया मार्ग पर बीएसएनएल टावर के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पखनपुरा गांव निवासी विजय शंकर यादव का 26 वर्षीय पुत्र हरिकेश यादव सोमवार की रात करीब आठ बजे घर से खाना खाकर लगभग चार सौ मीटर दूर रतसर-सिकरिया मार्ग पर बीएसएनएल टावर के समीप अपने डेरे पर सोने के लिए निकला था। थोड़ी देर बाद एक महिला शौच के लिए गई तो देखा कि डेरे के समीप शव पड़ा था, जिसको देखकर उसने हो हल्ला मचाया। युवक के पिता और परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे।

पिता विजयशंकर का कहना है कि बेटे की मौत सामान्य नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के संबन्ध में थाना प्रभारी संजय शुक्ल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़े बलिया में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर का शानदार आगाज

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल