बलिया : पांच माह पहले ही एक दूजे के हुए थे लक्की और रमा, बात-बात पर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

बलिया : पांच माह पहले ही एक दूजे के हुए थे लक्की और रमा, बात-बात पर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

Ballia News : पकड़ी थाना क्षेत्र के जगदरा गांव में एक नव विवाहिता ने फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शादी के पांच माह बाद ही विवाहिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह सोच-सोच कर परिजन परेशान है।

जगदरा (पूरा दुलार राय) निवासी लक्की सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह की शादी दिसंबर 2023 में गाजियाबाद जनपद के तिलखुआ निवासी रमा सिंह पुत्री अतुल कुमार सिंह के साथ हुई थी। बताया जा रहा है की लक्की और रमा ने प्रेम विवाह किया था। दंपत्ति गाजियाबाद में ही रहते थे। बीते दिनों लक्की के बाबा दिलेश्वर सिंह की मौत हो गई, जिनका श्राद्ध कर्म रविवार को था।

श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए लक्की अपनी पत्नी के साथ आया था। सोमवार को बरसी का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। हालांकि परिजनों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। रात में भोजन करने के बाद सभी अपने कमरे में सोने चले गए, जबकि लक्की बाहर परिजनों से बातचीत कर रहा था।

यह भी पढ़े बलिया में चाकू से गोदकर पिता की हत्या, भाईयों को भी किया लहुलूहान

रात करीब 11:30 पर जब वह कमरे में पहुंचा तो वहां का नजारा देख कर दंग रह गया। रमा दुप्पटे को फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटकी पड़ी थी। यह देख उसने परिजनों को आवाज लगाई। परिवारीजन रमा को बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। परिजन घटना से लड़की के पिता को अवगत करा दिए हैं। 

यह भी पढ़े तहसील में बलिया DM का औचक निरीक्षण : नायब तहसीलदार से जवाब तलब, कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट