बलिया : 97वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर

बलिया : 97वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर

बलिया : जनपद के आखिरी छोर पर स्थित इब्राहिमपट्टी में जन्में, भारतीय राजनीति में युवा तुर्क के नाम से विख्यात, लोकसभा क्षेत्र बलिया से आठ बार सांसद रहे देश के प्रधानमंत्री चंद्रशेखर बुधवार को अपनी 97वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए। उनके आवास चंद्रशेखर नगर स्थित झोपड़ी पर उन्हें बहुत ही विनम्र अंदाज में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति ने यह आयोजन किया।

राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में जनपद के सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। सबसे पहले लोगों ने एक-एक कर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। उसके बाद संकल्प संस्था के मिट्ठू यादव ने बहुत ही प्यारा भजन प्रस्तुत किया। घंटे भर चले भजन आयोजन के बाद वक्ताओं ने अपनी बात कही।कहा कि चंद्रशेखर देश के महान राजनेता और खांटी समाजवादी थे। वह साहस और सत्य के प्रतिमूर्ति थे। उन्होने अपने सिद्धांतो से कभी समझौता नहीं किया। आज के युवाओं को चन्द्रशेखर के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को आत्मसात किए बगैर देश और समाज का कल्याण नहीं है।

यह भी पढ़े बलिया में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर का शानदार आगाज

Ballia News

यह भी पढ़े 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव में चहका बचपन : ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों के हित में खोला पिटारा, BEO ने मंत्र

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नागेंद्र पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, भाजपा जिला मंत्री प्रदीप सिंह, विजेंद्र राय, रियाजुद्दीन राजू, सोनी तिवारी  अरुण सिंह प्रवीण सिंह कांकुड़ी बबलू सिंह अजय सिह संतोष वर्मा गौतम सिंह अमित गिरि शशिकांत ओझा, मानवेन्द्र सिंह, विजय सिंह, देवेंद्र सिंह मिंटू, राकेश सिंह टिंकू, डा. मनीष सिंह, नीतेश सिंह, किसान संतोष सिंह, सिद्धार्थ सिंह गोलू, अदालत सिंह, गुड्डू राय, रणजीत सिंह मंटू, राजीव उपाध्याय, गणेश सिंह, अमरेंद्र, अभय सिंह, हिमांशू सिंह, बंटी सिंह आदि मौजूद रहे। मैराथन समिति के सुधीर कुमार रणजीत सिंह मंटू राजीव उपाध्याय, मनोज शर्मा, प्रदीप यादव, आशीष त्रिवेदी, रुस्तम अली, संतोष सिंह, अवधेश यादव, निशू श्रीवास्तव, गुड्डू सिंह, पंकज सिंह, संजय सिंह, गनेश सिंह, मनीष सिंह, गोलू सिंह ने सभी का अभिवादन किया। कार्यक्रम का संचालन उमेश सिंह और सबके प्रति आभार समिति के सचिव उपेंद्र सिंह ने जताया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल