बलिया : आग की लपटों ने तबाह कर दी 6 परिवारों की जिन्दगी, बिलख रहे लोग ; देखें Video 

बलिया : आग की लपटों ने तबाह कर दी 6 परिवारों की जिन्दगी, बिलख रहे लोग ; देखें Video 

हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र की ग्राम पंयायत रेपुरा में रविवार की रात अज्ञात कारणों से नट बस्ती में लगी आग ने जमकर तांडव मचाया। अगलगी की घटना में घर-गृहस्थी का सामान व नगदी जलकर राख हो गया। मोटरसाइकिल व साइकिल खाक हो गयी। वहीं, भैस, पड़ियां, बकरियां व मुर्गियां जिन्दा जल गई।
 
बताया जा रहा है कि ग्राम सभा रेपुरा के नट जाति के लोग एक अलग बस्ती बनाकर रहते हैं। रविवार की रात अचानक एक व्यक्ति के घर से आग की लपटे उठने लगी। जब तक लोग आग पर काबू पाते, लपटों ने टुनटुन नट पुत्र विश्वनाथ, सुरेन्द्र नट पुत्र यमुना, बीरेन्द्र नट पुत्र यमुना, नन्द जी नट पुत्र स्व. कन्हैया, भोला नट पुत्र श्रीभगवान, गोविन्द नट पुत्र बीरेंद्र के घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। 
 
 
ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के लोग तीखी धुप में खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गये हैं। घटना की सूचना रात्रि में ही पुलिस व सम्बंधित लेखपाल को दे दिया गया। पूर्व प्रधान बिजय बहादुर सिंह के पौत्र रोशन सिंह ने अग्नि पीड़ितों में 50 किलो चावल, 50 किलो आलू, तेल व मसाला इत्यादि सामग्री उपलब्ध कराया है। 
 
एके भारद्वाज
 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषभाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा सा सुधार के तरफ चीजें गई हैं, स्वास्थ्य के मामले में।...
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव