Ballia Crime News : प्रतिबंधित रायफल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Ballia Crime News : प्रतिबंधित रायफल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बलिया : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को प्रतिबंधित रायफल (एकनली बंदूक) .303 बोर व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। 

कोतवाली पुलिस टीम के उप निरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी व उप निरीक्षक राजू कुमार मय हमराह ने मुखबीर की सूचना के आधार पर परानपुर सोमाली से छट्ठू बिंद पुत्र प्रधान बिंद (निवासी कृपाराय का डेरा शिवपुर दियर नम्बरी, कोतवाली, बलिया) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध प्रतिबंधित रायफल (एकनली बंदूक) .303 बोर व 01 जिंदा कारतूस .303 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर पुलिस ने चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हे. का. संजय कुमार, हे.का. सचिन कुमार सिंह, का. पुनित चौरसिया, का. अरूण कुमार,  का. आदित्य नाथ, का. मनोज कुमार, का. प्रदीप कुमार व का. कपील यादव शामिल रहे।

Post Comments

Comments

Latest News

लापता हो गईं थी मां और उसकी दो बेटियां, बलिया पुलिस ने ढूंढ निकाला लापता हो गईं थी मां और उसकी दो बेटियां, बलिया पुलिस ने ढूंढ निकाला
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा महिला तथा उसकी दो नाबालिक...
Ballia News : रेलवे स्टेशन पर तीसरे दिन मिला घर से लापता तीन वर्षीय बालक, क्या हैं राज
उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम में बलिया की साक्षी का चयन
बलिया में शराब दुकान का ताला तोड़कर 1.90 लाख पार, चोरों की गतिविधियां सीसीटीवी में रिकार्ड
बलिया में दिखा 'टीम निर्भय' की मेहनत का रंग : गंगापार नौरंगा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में लोगों को मिला लाभ
बलिया में बदमाशों ने युवक पर झोंका फायर, मचा हड़कम्प
बलिया में ARP परीक्षा का रिजल्ट जारी : 43 अभ्यर्थी पास, 15 दिसम्बर को होगी माइक्रो टीचिंग