बलिया : सीजेएम कोर्ट ने दिया तहसीलदार समेत 6 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश

बलिया : सीजेएम कोर्ट ने दिया तहसीलदार समेत 6 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश

Ballia News : सदर तहसील में तैनाती के दौरान विवादों से गहरा नाता रखने वाले तहसीलदार निखिल चंद शुक्ला समेत 6 कर्मचारियों के खिलाफ कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। ओवरराइटिंग तथा पोर्टल की तिथियां में भिन्नता पाए जाने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांभवी यादव की अदालत ने यह आदेश दिया। 

कोर्ट ने कहा है कि, चाहें वह तहसीलदार का न्यायालय होया किसी भी राजस्व न्यायालय की पत्रावलियों का, आर्डर शीट में तिथियों का ओवर राइटिंग किया जाना, पेशी बहीं तथा पोर्टल की तिथियों में भिन्नता पाया जाना, इस ओर इंगित करता है कि निवर्तमान तहसीलदार सदर निखिल चंद शुक्ला, तत्कालीन अहलमद गौरव श्रीवास्तव, पेशकर बृजबिहारी सिंह समेत छः कर्मियों और अज्ञात लोगों द्वारा कूटरचित तरीके से नामांतरण की प्रक्रिया पूरी की गई थी। कोर्ट ने यह आदेश हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत बबुआपुर (कठहीं) गांव निवासी परशुराम उपाध्याय की अर्जी पर पारित की है।

सीजेएम शांभवी यादव ने एसएचओ/सदर कोतवाली प्रभारी बलिया को आदेशित किया है कि उक्त प्रकरण में तत्कालीन सदर तहसीलदार निखिल चंद शुक्ला सहित छः के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अविलंब कोर्ट में प्रस्तुत किया जाय। साथ ही इस प्रकरण की नियमानुसार विवेचना प्रारंभ किया जाय।

यह भी पढ़े तहसील में बलिया DM का औचक निरीक्षण : नायब तहसीलदार से जवाब तलब, कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषभाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा सा सुधार के तरफ चीजें गई हैं, स्वास्थ्य के मामले में।...
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव