बलिया : इस शुभ मुहूर्त में नामांकन करेंगे गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय और रमाशंकर राजभर



बलिया : इण्डिया गठबंधन से 72 बलिया लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय 10 मई शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। समाजवादी पार्टी बलिया के उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी" ने उक्त बताया कि सनातन पाण्डेय 10 मई को प्रातः9.30 से सतीश चन्द्र कालेज के पास जापलीनगंज चौराहा से निकल कर दुर्गा मन्दिर, बालेश्वर मंदिर, ओकडेनगंज, बिशुनीपुर होते हुए समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहुंचेंगे। तत्पश्चात नामांकन दाखिल करने जिलाधिकारी कार्यालय जाएंगे।
कान्हजी ने बताया कि 10 मई को ही सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन उम्मीदवार रमाशंकर राजभर 9 बजे बेल्थरा रोड आवास से चलकर सिकंदरपुर और वहा से जीजीआईसी बलिया और वहा से जिला पार्टी कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान गठबंधन में सम्मिलित सभी दलों के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Related Posts
Post Comments



Comments