बलिया में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा : बागी तेवर के जांबाज नेता थे डॉ. भोला पांडेय

बलिया में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा : बागी तेवर के जांबाज नेता थे डॉ. भोला पांडेय

बलिया : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व सचिव व पूर्व विधायक डा. भोला पाण्डेय की स्मृति में सोमवार को टाउन हाल में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में नेताओं व आमलोगों ने उनके तैल चित्र पर फूल चढ़ाकर नमन किया। कार्यक्रम में नेताओं ने समाज हित में किये गये उनके कार्यो को याद किया।              

पूर्व सांसद डा राजेश मिश्रा ने कहा कि डा भोला पाण्डेय राष्ट्रीय स्तर पर राजनैतिक व्यक्तित्व के विरले नेता थे। डा पाण्डेय संबंधों का निर्वहन करते हुए हमेशा गरीब, असहाय तथा समाज के उपेक्षित लोगों की मदद करते थे। पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि भोला पाण्डेय बलिया के बागी तेवर के जांबाज नेता थे।

विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि भोला पाण्डेय अपने संबंधों में कभी भी दल पार्टी का भेद भाव नहीं करते थे। विधायक व सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि भोला पाण्डेय का व्यक्तित्व युवा पीढ़ी के लिए सम्मोहक था। नौजवान उनसे सहज ही जुड़ जाते थे। जनपद के काफी लोकप्रिय नेता थे।

यह भी पढ़े 12 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा की भोला पाण्डेय ने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि डा पाण्डेय कांग्रेस पार्टी व अपने कार्यकर्ता के लिए आजीवन सर्मपित रहें। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि भोला पाण्डेय जनपद के विकास पुरुष थे। उन्होंने बैरिया क्षेत्र में लम्बा विकास श्रृंखला स्थापित किया।

यह भी पढ़े तहसील में बलिया DM का औचक निरीक्षण : नायब तहसीलदार से जवाब तलब, कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

इस मौके पर पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, भगवान पाठक, सुधीर राय, ब्यास जी गोंड, विनोद शंकर दूबे, चेयरमैन संतलाल गुप्ता, पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय व लक्ष्मण गुप्ता, नागेन्द्र पाण्डेय, दिग्विजय सिंह, जर्नादन राय, राजीव उपाध्याय, यशपाल सिंह, शशिकांत त्रिपाठी, प्रभात सिंह, विश्राम यादव, बब्बन सिंह रघुवंशी, जितेन्द्र तिवारी, सियाराम यादव, राजनाथ पाण्डेय, संतोष चौबे चुन्नू, शम्भू नाथ तिवारी, ओमप्रकाश पाण्डेय, बृजेश सिंह गाट, अखिलेश राय, दिनेश पाठक, विजन चौबे, विनय तिवारी आदि थे। अध्यक्षता सेनानी रामविचार पाण्डेय व संचालन कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवध बिहारी चौबे व संतोष चौबे चुन्नू ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले... विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण...
सात साल बाद शादी का वादा तोड़ने वाला 'प्रेमी' पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
देवर-भाभी और मासूम बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कम्प, हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला, जांच में जुटी पुलिस
यूपी पंचायत चुनाव : बैलेट पेपर की छपाई जारी, जानें क्या है ताजा अपडेट
13 मार्च का राशिफल, जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता