बलिया में फंदे से झूली फौजी की पत्नी, एक साल पहले हुई थी शादी

बलिया में फंदे से झूली फौजी की पत्नी, एक साल पहले हुई थी शादी

बलिया : खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज निवासी विवाहिता ने सोमवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित करने के साथ ही शव को मोर्चरी में रखवा दिया। 


बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के भुईली निवासी सुभाष पांडेय की पुत्री नीलू पांडेय (27) की शादी 2023 में हथौज निवासी राकेश (राहुल) राय पुत्र मुन्ना राय से हुई थी। राकेश सेना में कार्यरत हैं। कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। सोमवार की सुबह राकेश टहलने के लिए निकले थे। जबकि पत्नी नीलू अपने कमरे में सो रही थी। घर वापस लौटने पर राकेश ने पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

राकेश उसके कमरे के तरफ चले गए और दरवाजा खटखटाना शुरू किया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। यह देख परिजन परेशान हो गए। खिड़की से देखा तो नीलू पंखे के हुक के सहारे साड़ी का फंदा बनकर लटक रही थी। परिजन दरवाजा तोड़ कर अंदर गए और नीलू को नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

उधर परिजनों का कहना है कि नीलू की तबियत पिछले एक साल से खराब चल रही थी, जिसका इलाज लखनऊ से चल रहा था। चार दिन पूर्व ही उसे चिकित्सकीय परामर्श के लिए लखनऊ ले जाया गया था। इस संबंध में एसएचओ अनिता सिंह का कहना था कि शव पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा को चाकू से घायल...
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...