बलिया : पुलिस मौन, इस इलाके में बढ़ी शाम की अवैध 'दवाई' की सप्लाई

बलिया : पुलिस मौन, इस इलाके में बढ़ी शाम की अवैध 'दवाई' की सप्लाई


रामगढ़, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के तिवारी टोला रामगढ़, पचरूखिया, बेलहरी आदि गांवों व ढालों पर लाकडाउन के बीच कच्ची व अवैध दारू का धंधा खूब फल-फूल रहा है। इसमें स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर दबीं जुबां सवाल भी उठने लगे है।

कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर सम्पूर्ण लाकडाउन के बीच अवैध शराब के धंधेबाजों की चांदी कट रही है। आरोप है कि इस बीच कच्ची दारू, बंटी-बबली के साथ ही क्षेत्र के पचरूखिया, गंगापुर आदि घाटों से डेंगी (छोटी नाव) द्वारा अंग्रेजी शराब भी गंगा नदी के रास्ते रात में बिहार पंहुचायी जा रही है। आमतौर दारू अब बस्तियों में बेची जा रही है। इससे इसके आस पास के परिवारों के लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। दो पैग लगाते ही पियक्कड़ों की अश्लील बातें व हरकतों से इनका जीना दुश्वार हो गया है।

नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक से की जा चुकी है, किन्तु स्थानीय प्रशासन की कृपा पात्र इन धंधेबाजों पर कार्यवाही के नाम 'दिखावा' ही होता है। कार्यवाही के नाम छापेमारी तो खूब होती है, किन्तु हाथ कुछ न लगता। 

इसलिए नहीं मिल पाती सफलता

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाकर छापेमारी की जाती है। कार्यवाही के नाम चंद लीटर कच्ची दारू व लहन नष्ट हो पाता है। इस बीच धंधेबाज फरार होने में कामयाब हो जाते है। आरोप है कि इसके एवज में अपनी जेबें भरने वाले लोग उच्चाधिकारियों के निर्देश पर होने वाली छापेमारी की सुचना पहले ही धंधेबाजों तक पहुंचा देते है।
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव