खंड शिक्षा अधिकारी सस्पेंड, ये है वजह
On



आजमगढ़। अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में लगभग डेढ़ साल पहले 20 प्रधानाध्यापकों व 65 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति मामले में बिलरियागंज के तत्कालीन बीईओ महेन्द्र प्रसाद पर भी गाज गिर गई है। इनके पहले इस प्रकरण में तत्कालीन बीएसए व पटल सहायक निलंबित किये गये थे। जांचोपरांत तत्कालीन खंड शिक्षाधिकारी महेंद प्रसाद को अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कुमारी गायत्री ने निलंबित कर दिया है। महेंद्र प्रसाद वर्तमान में बीईओ फूलपुर के पद पर तैनात थे। निलंबन की अवधि में उन्हें एडी बेसिक कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
12 Mar 2026 06:34:24
मेषभाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा सा सुधार के तरफ चीजें गई हैं, स्वास्थ्य के मामले में।...



Comments