दिल दहलाने वाली घटना, रेत माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दारोगा को मार डाला

दिल दहलाने वाली घटना, रेत माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दारोगा को मार डाला

Sand mafia crushes ASI in Shahdol : मध्य प्रदेश में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला शहडोल जिले का है, जहां अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर चालक ने ASI को कुचल दिया, जिससे ब्यौहारी थाने में तैनात ASI महेंद्र बागरी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अमला संग एसपी पहुंच गये।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बड़ौली हैलीपेड के पास बताई जा रही है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि बड़ौली गांव में अवैध रेत खनन किया जा रहा है, जिसके बाद कुछ पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां, रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के लिए SI महेंद्र बागरी ने इशारा किया, लेकिन उनके कहने पर भी ड्राइवर ने ट्रैक्टर नहीं रोका। चालक ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली महेंद्र बागरी पर चढ़ा दी। कुचले जाने से महेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और चालक ट्रैक्टर ले कर फरार हो गया। पुलिसकर्मी की हत्या की सूचना मिलते ही आला अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये। मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस ओर से सघन जांच अभियान चल रही है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषभाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा सा सुधार के तरफ चीजें गई हैं, स्वास्थ्य के मामले में।...
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव