खड़ी ट्रक में बोलेरो ने मारी टक्कर, तीन बारातियों की मौत ; 6 घायल
On



Bihar News : बिहार राज्य के बेतिया के मनवापुर नवलपुर मुख्य मार्ग पर पूर्वी चंपारण से लौट रही एक बारात की बोलेरो सड़क पर खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में तीन बारातियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को बारात योगापट्टी के गोलाघाट से पूर्वी चंपारण के पलनवा गई थी। रात में एक बोलेरो पर सवार नौ लोग वापस लौट रहे थे, इसी दौरान यह दुर्घटना हो गयी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान योगापट्टी के गोलाघाट डुमरी निवासी धर्मनाथ यादव, प्रकाश यादव एवं जनार्दन यादव के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जीएमसीएच में भर्ती घायल
योगेन्द्र महतो (28)
रेशम यादव (22)
राजनंदन कुमार (10)
सभी गोलाघाट डुमरी, नुनिया टोला, वार्ड 7 के निवासी
पटना रेफर
किन्नु कुमार (07)
सोनू कुमार (09)
रामदेव महतो (20)

Related Posts
Post Comments

Latest News
13 Mar 2026 22:51:30
Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा को चाकू से घायल...


Comments