UPSC ने लिया बड़ा एक्शन : IAS Pooja Khedkar की नौकरी खत्म, भविष्य में भी नहीं बन पाएंगी IAS-IPS

UPSC ने लिया बड़ा एक्शन : IAS Pooja Khedkar की नौकरी खत्म, भविष्य में भी नहीं बन पाएंगी IAS-IPS

Pooja Khedkar : यूपीएससी द्वारा ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर की नौकरी समाप्त कर दी गई है। यूपीएससी ने सीएसई-2022 नियमों के प्रावधानों के उल्लंघन में पूजा खेडकर को दोषी पाया है। उन्हें भविष्य में यूपीएससी की सभी परीक्षाओं और चयनों से भी स्थायी रूप से वंचित कर दिया गया है। इस तरह पूजा खेडकर अब न IAS रहीं न भविष्य में कभी आईएएस बन पाएंगी। यूपीएससी ने इस बाबत नोटिस भी जारी किया। खेडकर के तमाम दस्तावेजों की जांच के आधार पर यूपीएससी ने खेडकर को सीएसई-2022 नियमों के उल्लंघन करने का दोषी पाया है।

यूपीएससी ने X पर दी जानकारी
यूपीएससी ने X के माध्यम से पूजा खेडकर की नौकरी खत्म करने की जानकारी दी। जारी नोटिस के अनुसार, यूपीएससी ने कहा कि आयोग पूजा खेडकर की अस्थायी उम्मीदवारी रद्द कर दी है। साथ ही वे भविष्य में किसी भी यूपीएससी की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगी। 

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

आयोग ने पहले ही दिए थे संकेत
हाल ही में यूपीएससी ने पूजा खेडकर के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था। आयोग ने पहले ही इस तरह की कार्रवाई के संकेत दिए थे। यूपीएससी ने पूजा खेडकर (Trainee IAS Pooja Khedkar) के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। खबरों की मानें तो पूजा खेडकर के मामले में यूपीएससी ने पिछले 15 सालों के डाटा की समीक्षा की। पूजा खेडकर का मामला इकलौता ऐसा है, जिसमें ये पता नहीं लगाया जा सका कि उन्होंने कितनी बार यूपीएससी की परीक्षा दी थी। ऐसा इसलिए क्योंकि हर बार उन्होंने न सिर्फ अपना नाम बल्कि अपने माता-पिता का नाम भी बदल दिया था। भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए यूपीएससी एसओपी और मजबूत करने की तैयारी कर रही है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी  (सीडीओ) ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास खण्ड-बेरुआरबारी ब्लाक का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में...
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार