सड़क पर कार ने तीन लोगों को हवा में उड़ाया, देखें कैमरे में कैद खौफनाक मंजर




गुजरात : अहमदाबाद के निकोल में हिट एंड रन का खौफनाक मंजर सामने आया है, जहां कार चालक ने एक परिवार के तीन लोगों को कुचलकर फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना निकोल में गुरुकुल सर्कल के पास की बताई जा रही है।
एक परिवार रात को टहलने निकला था। घटना के जो सीसीटीवी सामने आए हैं, उनमें देखा जा सकता है कि परिवार के तीन लोग आपस में बातें कर टहल रहे है। इसी बीच, एक कार चालक ने सभी को कुचल दिया और आगे बढ़ गया। कार की टक्कर लगते ही परिवार के लोग उछलकर गिर पड़े। लोग मदद के लिए दौड़ पड़े, वहीं कुछ लोग कार का पिछा किये, लेकिन कार को लेकर चालक भगा निकला।
अहमदाबाद के निकोल में हिट एंड रन
— Privesh Pandey (@priveshpandey) June 2, 2024
कार चालक ने परिवार को कुचल दिया
रात को टहलने निकले एक परिवार को कार ने टक्कर मार दी
गंभीर रूप से घायल परिवार के सदस्यों का इलाज चल रहा है
स्थानीय लोगों ने कार चालक का पीछा किया
हालांकि, हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया pic.twitter.com/wUtjfEysU9
इस घटना में परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उनका इलाज चल रहा है। यह घटना शुक्रवार देर रात की है, जिसका सीसीटीवी अब सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Posts
Post Comments



Comments