BJP Candidate List : भाजपा की 8वीं लिस्ट आई सामने, 11 प्रत्याशियों के नाम

BJP Candidate List : भाजपा की 8वीं लिस्ट आई सामने, 11 प्रत्याशियों के नाम

BJP Candidate List : लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आठवीं लिस्ट जारी की है। पार्टी ने ओडिशा पंजाब और पश्चिम बंगाल से कुल 11 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। पार्टी द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक दिनेश सिंह बब्बू को गुरदासपुर से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं तरनजीत सिंह संधू को अमृतसर से टिकट दिया है। हंसराज हंस को भाजपा ने दिल्ली की जगह पंजाब के फरीदकोट से चुनावी मैदान में उतार दिया है। कुछ दिन पहले ही सनी देओल ने चुनाव ना लड़ने की इच्छा जाहिर की थी, ऐसे में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है।

बड़ी बात ये है कि बीजेपी ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र चंदौलिया को टिकट दिया है। पार्टी ने पंजाब में जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, गुरदासपुर से दिनेश सिंह 'बब्बू' और पटियाला से परनीत कौर को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी की ओर से ओडिशा के कटक से भर्तृहरि महताब चुनाव लड़ेंगे। वहीं, राज्य की जाजपुर लोकसभा सीट से रबिंद्र नारायण बेहरा और कंधमाल से सुकांत कुमार पाणिग्रही को टिकट दिया है। पश्चिम बंगाल के बीरभूम लोकसभा सीट से देबाशीष धर और झारग्राम से प्रणत टुडू को चुनाव के मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़े इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
बलिया : कानपुर में एक अधूरी प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने हर किसी को झकझोंर दिया। प्रेमिका की...
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व