पत्नी ने काटी अपने पति की जीभ, हालत गंभीर

पत्नी ने काटी अपने पति की जीभ, हालत गंभीर

बरेली। शीशगढ थाना क्षेत्र के मानपुर गांव बल्ली में एक महिला ने अपने ही पति की जीभ दांतों से काट दी। आनन-फानन में परिजनों ने युवक को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मानपुर गांव बल्ली निवासी श्रीपाल मौर्य की शादी लगभग एक साल पहले हुई थी। वह पत्नी के साथ सुख शांति से जीवन व्यतीत कर रहे थे। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी गूंगी है। बुधवार की शाम श्रीपाल मजदूरी कर घर लौटा तो थका होने के कारण उसे जल्दी ही नींद आ गई। इसी बीच, पत्नी ने दांतों से श्रीपाल की जीभ काट दी। इससे श्रीपाल खून से लथपथ हो गया। शोर पर घरवाले व मोहल्ले के लोग जुट गए। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बेल्थरारोड, बलिया :  उत्तर प्रदेशीय बरनवाल बैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकान्त बरनवाल ने होली को आपसी प्रेम, सौहार्द्र और...
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...
सात साल बाद शादी का वादा तोड़ने वाला 'प्रेमी' पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
देवर-भाभी और मासूम बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कम्प, हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला, जांच में जुटी पुलिस
यूपी पंचायत चुनाव : बैलेट पेपर की छपाई जारी, जानें क्या है ताजा अपडेट
13 मार्च का राशिफल, जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे