वीडियोक्लिप के साथ बलिया की भाजपा नेत्री स्मृति सिंह ने अनुराग भदौरिया के खिलाफ दी तहरीर

वीडियोक्लिप के साथ बलिया की भाजपा नेत्री स्मृति सिंह ने अनुराग भदौरिया के खिलाफ दी तहरीर


अजीत पाठक
सिकन्दरपुर, बलिया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला सचिव व रतसर कला की निवर्तमान प्रधान स्मृति सिंह ने गड़वार थाने में सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के खिलाफ तहरीर दिया है। साथ ही सूबे के मुख्यमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा उचित विधिक कार्रवाई की अपेक्षा भी की।

गौरतलब हो कि आल इंडिया पंचायत परिषद की राष्ट्रीय सचिव स्मृति सिंह इसके पूर्व शनिवार को प्रमुख सचिव गृह समेत विभिन्न आला अधिकारियों को पत्र लिखकर सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया पर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की थी। भाजपा नेत्री ने कहा कि सपा प्रवक्ता का बयान देश व विदेश के करोडो लोगों के आस्था को ठेस पहुंचाने की नियति से किया गया कुत्सित प्रयास है।

एवीपी गंगा पर लाइव टीवी डिवेट के दौरान गोरक्ष पीठाधीश्वर व प्रदेश के मुख्यमंत्री के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी से जहां उनकी निकृष्ट मानसिकता का पता चलता है, वहीं यह वक्तव्य धार्मिक सौहार्द व भाईचारा बिगाड़ने वाला भी साबित हो सकता है। कहा कि प्रदेश में चल रहे उपचुनाव में चुनावी लाभ लेने की मंशा से किया गया सपा प्रवक्ता का प्रयास उनकी मानसिकता को उजागर करता है। स्मृति सिंह ने कुचर्चित होने की मंशा से दिए गए बयान पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने उक्त कार्यक्रम का वीडियोक्लिप भी साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषभाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा सा सुधार के तरफ चीजें गई हैं, स्वास्थ्य के मामले में।...
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव