भोजपुरी फिल्म 'कउवा कान ले ले जाला' रिलीज

भोजपुरी फिल्म 'कउवा कान ले ले जाला' रिलीज


बलिया। युवा वर्ग को सचेत करने वाली भोजपुरी लघु फिल्म कउवा कान ले ले जाला संकल्प बलिया के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुकी है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की काफी चर्चा है। फिल्म का प्रोमो पहले ही वायरल हो चुका है। संकल्प साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया द्वारा निर्मित इस फिल्म के लेखक व निर्देशक रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने बताया कि इस छोटे से फिल्म के माध्यम से हमने यह दिखाने का प्रयास किया है कि आज की युवा पीढ़ी किस तरह मीडिया और सोशल मीडिया के झूठे प्रचार की जाल में फंसकर अपना विवेक खो देती है और बिना सोचे समझे किसी काम को अंजाम देने में लग जाती है। यह भी दिखाया गया है कि आज का जो बौद्धिक वर्ग है, वह युवाओं से संवाद नहीं कर रहा है। अपने कमरे में बैठकर केवल बड़े-बड़े लिख रहा है कि आज की युवा पीढ़ी अपने रास्ते से भटक गई है।  


युवा वर्ग को एक बेहतर संदेश देती  इस लघु फिल्म में मुख्य भूमिका संकल्प  की रंगकर्मी सोनी, ट्विंकल गुप्ता,  आनन्द कुमार चौहान और अर्जुन ने निभाई है। इनके साथ विशाल जायसवाल, अमन और आशुतोष की भी भूमिका है। फिल्म के टाइटल गीत को युवा गायक शैलेंद्र मिश्र ने गाया है। कैमरा मैन चंदन गुप्ता और फिल्म को एडिट किया है शिवप्रताप यादव 'शिवा' ने।  आशीष त्रिवेदी ने बताया कि संकल्प संस्था विभिन्न सामाजिक विषयों को स्टेज नाटकों , नुक्कड़ नाटकों , जनगीतों के   माध्यम से उठाती रही है और  समाज को जागरूक करती रही है। वर्तमान में कोरोना संकट की वजह से लोगों के बीच जाना संभव  नहीं है इसलिए सामाजिक जागरूकता के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया । समाज के प्रति संकल्प की  इस प्रतिबद्धता को लोग  सराहना कर रहे है। आशीष त्रिवेदी ने बताया कि बहुत जल्द हम अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी हम इस प्रकार की लघु फिल्में बनाकर लोगों के बीच लाते रहेंगे और  समाज को जागरूक करते रहेंगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषभाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा सा सुधार के तरफ चीजें गई हैं, स्वास्थ्य के मामले में।...
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव