BEO की अनूठी पहल : नवनियुक्त शिक्षकों की सुविधा का मिशाल बना बलिया का यह ब्लाक

BEO की अनूठी पहल : नवनियुक्त शिक्षकों की सुविधा का मिशाल बना बलिया का यह ब्लाक


बलिया। 31277 शिक्षक भर्ती के तहत बेलहरी शिक्षा क्षेत्र में तैनात नवनियुक्त शिक्षकों को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र सोनकर व प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी काफी तत्पर है। इसी तारतम्यता में मंगलवार को सभी 27 नवनियुक्त शिक्षकों का सर्विस बुक, मानव सम्पदा फार्म, शिक्षक परिचय पत्र के अलावा अन्य पत्रावली तैयार कराई गयी। 


वरिष्ठ शिक्षक बृजकिशोर पाठक व ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों की एक-एक पत्रावली को पूरा कराई। ब्लाक संसाधन केन्द्र पर इस तरह की मिली सव्यवस्थित व्यवस्था से नवनियुक्त शिक्षक काफी खुश थे। BEO नरेन्द्र सोनकर ने नवनियुक्त शिक्षकों को कर्तव्य का पाठ पढ़ाया। मिशन प्रेरणा पर जानकारी दी। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी के अध्यक्ष विद्यासागर दूबे तथा मंत्री शशिकांत ओझा मौजूद रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले... विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण...
सात साल बाद शादी का वादा तोड़ने वाला 'प्रेमी' पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
देवर-भाभी और मासूम बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कम्प, हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला, जांच में जुटी पुलिस
यूपी पंचायत चुनाव : बैलेट पेपर की छपाई जारी, जानें क्या है ताजा अपडेट
13 मार्च का राशिफल, जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता