प्राइमरी टीचर बनकर भी न भूले सपने, न छोड़ी मंज़िल तक पहुंचने की कोशिश : बलिया का शिक्षक बना PCS अफसर

प्राइमरी टीचर बनकर भी न भूले सपने, न छोड़ी मंज़िल तक पहुंचने की कोशिश : बलिया का शिक्षक बना PCS अफसर


भोला प्रसाद
बलिया। यदि मन में कुछ करने का ईमानदार जज़्बा हो और मंज़िल तक पहुंचने का बुलंद इरादा तो उसके प्रति की गई कोशिशें कभी बेकार नहीं जाती। दुनियादारी की मुश्किलें रुकावट तो पैदा कर सकती हैं, लेकिन आखिर में कामयाबी कदम चूमने को मजबूर हो जाती है। इस पंक्ति को सच साबित किया है, प्राइमरी टीचर से लोवर पीसीएस अफसर बने बलिया के छोटेलाल तिवारी ने। 

सीताकुंड गांव निवासी चंद्रमा तिवारी व स्व. रामजानी देवी के पुत्र छोटेलाल तिवारी की चाहत शुरु से ही अफसर बनने की रही। चार बार अपर पीसीएस, एक बार आईएएस में असफलता के बाद भी छोटेलाल का 'मिशन अफसर' जारी रहा। सीडीएस में सफलता भी मिली, लेकिन मेडिकल में अनफिट हो गये। फिर इन्होंने प्राइमरी स्कूल का टीचर बनना मंज़ूर कर लिया। हालांकि प्राइमरी टीचर बनकर भी वह न तो अपने सपने को भूले और न ही मंज़िल तक पहुंचने की कोशिशें छोड़ीं। नतीजा यह रहा कि अब वह लोवर पीसीएस अफसर बन चुके हैं।

शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रूद्रपुर पर बतौर सहायक अध्यापक छोटेलाल तिवारी का चयन अधिशासी अधिकारी (EO) के पद पर हुआ है। पूर्वांचल 24 से बातचीत में छोटे लाल तिवारी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा वर्ग को सुझाव दिया कि लक्ष्य पाने के लिए सतत मेहनत जारी रखें। जीवन उसी का सफल है, जो लक्ष्य के प्रति सचेत है। बिना संघर्ष सफलता नहीं मिलती। बिना भटके मंजिल नहीं मिलती। बिना परिश्रम लक्ष्य हासिल नहीं होता। कहा कि विघ्न बाधाएं हमारे लिए अभिशाप नहीं, वरदान हैं। असफलताओं से घबराने की बजाय हंसते हुए उनका सामना करें। दु:खों से जूझना और कष्टों में मुस्कुराना सीखें, सफलता मिलनी तय है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा