बलिया : पूर्व मंत्री शारदा नंद अंचल को नमन् कर घूरा राम को सूर्यभान ने दी श्रद्धांजलि
On



सूर्यभान सिंह
बैरिया, बलिया। समाजवादी विचार के संवाहक, गरीबों के रहनुमा पूर्व मंत्री शारदानन्द अंचल की 73वीं जयन्ती समाज सेवी व सपा के वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह के जयप्रकाश नगर स्थित आवास पर रविवार को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनाई गयी। वक्ताओं ने दिवंगत मंत्री के व्यक्तितत्व व उनके विचारों पर प्रकाश डाला।
समाजसेवी व सपा के वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह ने कहा कि स्व. शारदान्द अंचल के बारे में जितनी भी चर्चा की जाय कम है। उन्होंने अपने जीवन काल सामन्तवाद का विरोध किया। गरीबों के सहयोग के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। कही भी उनसे मिलने पर उनके रग रग में समाजवादी विचार को महसूस किया जाता था। पूर्वांचल में उन्होंने समाजवाद का परचम लहराते हुए समाजवाद को शिखर पर पहुंचाया। इससे समाज को काफी लाभ हुआ।
पूर्व मंत्री घूरा राम को दी श्रद्धांजलि
इस दौरान पूर्व मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता घूरा राम के निधन पर शोक सभा का आयोजन हुआ। मौजूद लोगो ने दो मिनट मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।मौके पर डा. बीरेन्द्र यादव, मुकेश सिंह, बादशाह यादव, रामबली यादव, अखिलेश गुप्ता आदि ने भाग लिया।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
11 Mar 2026 22:28:44
Ballia : शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय शिवराम पट्टी पर कार्यरत रसोइया जानकी देवी का असामयिक निधन हो गया...



Comments