बलिया के लाल साहित्यकार प्रो. अनिल राय को मिला संत कबीर सम्मान, खुशी की लहर

बलिया के लाल साहित्यकार प्रो. अनिल राय को मिला संत कबीर सम्मान, खुशी की लहर

बलिया। जिले के कोटवा नारायणपुर निवासी वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफ़ेसर अनिल राय को संत कबीर पर केंद्रित साहित्यिक अवदान के लिए हिंदुस्तानी अकादमी (उत्तर प्रदेश सरकार) प्रयागराज द्वारा संत कबीर सम्मान देने की घोषणा की गई है। इस सम्मान के अंतर्गत उन्हें चार लाख रुपये प्रदान किये जायेंगे।

प्रो. अनिल राय वर्तमान में हिन्दी विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय कार्यालय में डीन, अंतरराष्ट्रीय संबंध (मानविकी एवं समाज विज्ञान) हैं। वे वर्तमान में दौलत राम कॉलेज ( दिल्ली विश्वविद्यालय) की गवर्निंग बॉडी के सदस्य है तथा देशबंधु कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) की गवर्निंग बॉडी में कोषाध्यक्ष हैं।

प्रोफेसर अनिल राय का जन्म बलिया जिले के कोटवा नारायण पुर में हुआ। बारहवीं तक की शिक्षा श्री सिद्धेश्वरनाथ इंटर कॉलेज कोटवा नारायणपुर से हुई है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए, एमए, एमफिल तथा पीएचडी की शिक्षा प्राप्त की है। इनकी महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं 'निर्गुण काव्य में नारी', 'स्त्री के हक में कबीर', 'आदिकालीन हिन्दी साहित्य: अध्ययन की दिशाएं', 'निबंधों की दुनिया: शिवपूजन सहाय', 'चीनी लोक कथाएं', 'माओ के देश में' तथा 'पश्चात्य काव्यशास्त्र: कुछ सिद्धांत कुछ वाद'। प्रो. राय भारत सरकार की विभिन्न समितियों और केंद्र एवं राज्य सरकार के आयोगों में सक्रिय सदस्य हैं। राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्वत परिषद के भी सदस्य हैं। कई विदेशी विश्वविद्यालयों के सम्मेलनों में अपनी भूमिका निभाई है। प्रो. अनिल राय को अकादमी सम्मान प्राप्त होने से जिले का सम्मान बढ़ा है। इस सम्मान से जिले के साहित्य जगत में हर्ष है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क