बलिया में पत्नी के सामने सरेराह गोली मारकर पति की हत्या, मची भगदड़
On

हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के जवही गांव में बदमाशों ने सरेराह शिवजी यादव (50) पुत्र स्व. ईश्वर यादव को गोलियों से भून दिया। इस घटना से गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पर हल्दी थानाध्पक्ष सत्येन्द्र राय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना क्यों हुई? पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी है।
बताया जा रहा है कि शिवजी यादव बिहार में कही प्राइवेट नौकरी करते हैं। फिलहाल वे गांव आए थे। सोमवार की सुबह पत्नी के साथ निजी चिकित्सक के यहां घाव का उपचार कराने गए थे। वहां से लौटते समय शराब भट्टी के पास बदमाशों ने पत्नी के सामने ही उन्हें गोलियों से भून दिया।

आतीश उपाध्याय
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
13 Mar 2026 19:43:13
बेल्थरारोड, बलिया : उत्तर प्रदेशीय बरनवाल बैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकान्त बरनवाल ने होली को आपसी प्रेम, सौहार्द्र और...

Comments