बलिया के नवचयनित 24 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

बलिया के नवचयनित 24 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। मिशन रोजगार के अन्तर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए नवचयनित प्रवक्ता सहायक अध्यापकों को आनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरित किया।कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दूरदर्शन, यूपी चैनल, फेसबुक तथा यू-ट्यूब द्वारा किया गया।

एनआईसी (विकास भवन) में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का संजीव प्रसारण दिखाया गया। वहीं, जनपद बलिया के 24 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह की उपस्थिति में किया। चयनित 24 अभ्यर्थियों में 17 प्रवक्ता तथा 07 सहायक अध्यापक सम्मिलित है, जिनका पदस्थापन प्रदेश के विभिन्न राजकीय इण्टर कालेज (बालक/बालिका) में किया गया है। कार्यक्रम में सभी 24 चयनित प्रवक्ता, सहायक अध्यापक के साथ ही अतुल तिवारी, प्रफुल्ल कुमार, राकेश पाण्डेय, प्रमोद कुमार, संजय कुंवर, अनिल चौरसिया इत्यादि उपस्थित रहें।




Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल