बलिया : सड़क पार कर रही थी महिला, तभी अनियंत्रित हो गई ट्रैक्टर
On



दलपतपुर, बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के गंगा पांडेय टोला चट्टी पर असन्तुलित ट्रेक्टर से एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की गम्भीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
सोमवार की शाम गंगा पांडेय के टोला निवासी श्रीमती संजू देवी (48) पत्नी शिव शंकर वर्मा अपने घर से निकलकर सड़क पार नल से पानी भरने गई थी। वापस सड़क पार करते समय बैरिया की तरफ से तेज रफ्तार ट्रैक्टर संजू को धक्का मारते हुए अनियंत्रित हो गया।अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ी दो मोटरसाइकिल से भी टकरा गया, जिससे दोनों मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गयी। संजोग अच्छा रहा कि मोटरसाकिल पर चालक नहीं था। लोगों द्वारा घायल महिला को सोनबरसा सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में महिला की गम्भीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों वाराणसी रेफर कर दिया है। घटनास्थल पर रेवती थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी पहुचकर घटना की जानकारी लिए।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
14 Mar 2026 23:24:55
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...



Comments