भारतीय ऋषि परंपरा का प्रतीक रहा प्रो. जमुना राय का जीवन

भारतीय ऋषि परंपरा का प्रतीक रहा प्रो. जमुना राय का जीवन


बलिया। प्रो. जमुना राय ताउम्र यथार्थ की पथरीली जमीन से जुड़े रहे। वे समर्पित शिक्षक और शिक्षाविद थे। सतीश चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के प्रशिक्षण विभाग में कार्य करते हुए अवकाश ग्रहण किये थे। त्याग, तपस्या से पूरित उनका जीवन भारतीय ऋषि परंपरा का प्रतीक रहा है।
उक्त बातें भारतीय सद्भावना मिशन के नगर कार्यालय पर गुरुवार को प्रो. जमुना राय की स्मृति में आयोजित शिक्षा संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय ने कही। कहा कि वे विद्या विनय संपन्न अध्येता थे। गांधी, रविन्द्र व रूसो के सिद्धांतों से प्रभावित प्रो. राय अप्रतिम अध्येता थे।प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने कहा कि उनकी शिक्षा खेत-खलिहान से होते हुए संस्कार व संस्कृति की नगरी काशी में हुई थी।उनका ऋषि तुल्य जीवन चिरकाल तक प्रेरणा देता रहेगा। गोष्ठी में नीतीश शेखर, आचार्य हीरालाल राय, अशोक कुमार पांडे, श्रीप्रकाश मिश्र, प्रोफेसर बृजेश तिवारी, डॉक्टर करुणेश, कुमार अभिजीत, जय प्रकाश पांडे, शिव बचन सिंह रंजन ओझा, सुभाषिता, श्रीमती कंचन राय, श्रीनिवास यादव, भैया लल्लू सिंह, राम प्रकाश पांडे, शिव दर्शन राय, कमलेश्वर पांडे, सत्येंद्र सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल