बलिया : छुट्टी पर गांव आये जवान की मौत, पुलिस ने PM के लिए भेजा शव

बलिया : छुट्टी पर गांव आये जवान की मौत, पुलिस ने PM के लिए भेजा शव


मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरुषोत्तम पट्टी गांव में छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान की मौत मऊ स्थित एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गयी। मनियर पुलिस ने जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बताया जा रहा है कि मनिपर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी निवासी उत्तम कुमार (50) पुत्र केशव 24 बीएन बीएसएफ में एएसआई/जीडी के पद पर कार्यरत थे। 45 दिन की छुट्टी लेकर 28 जून 2020 को पश्चिम बंगाल अंतर्गत मालदा कोलकाता से अपने घर आए थे। बीच रास्ते में उनकी तबीयत खराब होने लगी। किसी तरह से घर पहुंचे। घर के लोग दो-तीन दिन बाद निजी हॉस्पिटल में इलाज हेतु सिकंदरपुर लेकर गए।

वहां स्थिति में सुधार न होने के बाद मऊ के किसी निजी हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती करा दिये। बीएसएफ जवान की मौत सोमवार की सुबह हो गई। जवान की मौत के बाद पत्नी शैल कुमारी एवं बेटे गोविंद, अरविंद 24, जय गोविंद व अतुल का रोते-रोते बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि बीएसएफ जवान को टाइफाइड की शिकायत थी। 


वीरेन्द्र सिंह



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल