क्षेत्र पंचायत की बैठक में खींचा विकास का खाका

क्षेत्र पंचायत की बैठक में खींचा विकास का खाका




मनियर/ बलिया। विकासखंड मनियर के डक्वारा हाल में ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता  में  बैठक बुधवार के दिन संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्र के प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। बैठक में आवास, मनरेगा ,व मनरेगा के तहत पशु आवाससहित अन्य विकास कार्य जिसमें 60% मिट्टी एवं 40% पक्का निर्माण, आजीविका मिशन ,समूह के माध्यम से लोन ,राशन कार्ड में कटे नामों का निस्तारण सहित आदि मुद्दों पर विधिवत रूप से चर्चा हुई। मौके पर उपस्थित खंड विकास अधिकारी मनियर विजय शंकर ने सचिवों से विकास कार्यो में गति प्रदान करने की अपील की ।कहा कि सरकार कि मंशा के अनुसार प्रस्ताव पारित कर विकास कार्यों में तेजी लायी जाय। खुली बैठक में आए हुए क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी ।इस बैठक में प्रमुख रूप से खंड विकास अधिकारी विजय शंकर, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य पारसनाथ तिवारी ,कन्हैया दूबे, केदार यादव ,मिथिलेश यादव, भरत जी, सुरेंद्र पांडेय,प्रधान सुरेंद्र पांडेय, जगमोहन यादव सहित आदि लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषभाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा सा सुधार के तरफ चीजें गई हैं, स्वास्थ्य के मामले में।...
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव