विभागों की मनमानी से बाधित हो रही दूरसंचार सेवा

विभागों की मनमानी से बाधित हो रही दूरसंचार सेवा


बलिया । शहर के विभिन्न इलाकों में कभी वाटर पाइप लाइन तो कभी अंडर ग्राउंड विद्युत वायर डालने क्षतिग्रस्त हो रही टेलीकाम केबिल के कारण बाधित हो रही दूरसंचार सेवा से एक ओर जहां संबंधित कंपनी के उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तो वही दूसरी तरफ कम्पनी को भी राजस्व की भारी क्षति होती है। सरकारी विभागों की मनमानी के कारण यह घटना आम सी हो चली। इसके विरोध में बीते 17 अप्रैल को वोडाफोन ;(एफसी केबिल)  के जिला इंजीनियर विश्वेष रंजन सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र लिख सम्बंधित विभागों के खिलाफ कारवाई करने तथा खुदाई का कार्य करने से पूर्व सूचना देने के लिए आवश्यक निर्देश देने की गुजारिश की है।



 डीएम को लिखे पत्र में वोडाफोन के जिला इंजीनियर श्री सिंह ने उल्लेख किया है कि बलिया नगर समेत समूचे जनपद में सड़क के किनारे दोनों तरफ वोडाफोन का (ओएफसी) केबल लगभग 800 किमी0 में लगाया गया  यह बात सभी विभाग को पता है फिर भी रोड के किनारे कभी जे0सी0बी0 से वाटर पाइप कभी पावर केबल इलेक्ट्रिक पोल नाना प्रकार का कार्य किया जाता है। बिना बताए किये गये खुदाई से वोडाफोन की केबिल को क्षति पहुँचती है। जिससे संचार सेवा बाधित होती है। 17 अप्रैल की रात्रि समय 8ः30 से 33000 हजार बोल्ट का पावर केबल का अन्डरग्राउण्ड का काम जे0सी0बी0 से बिना सूचना का मंडी गेंड से एन0सी0सी0 तिराहे तक कराया जा रहा था जिससे वोडाफोन की केबिल कई जगह क्षतिग्रस्त हो गयी। नतीजन पूरी रात संचार सेवा बाधित एवं कम्पनी का भारी नुकसान हुआ।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषभाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा सा सुधार के तरफ चीजें गई हैं, स्वास्थ्य के मामले में।...
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव