बकरी ने बिगाड़ा कार का संतुलन, दो मरे ; पांच घायल

बकरी ने बिगाड़ा कार का संतुलन, दो मरे ; पांच घायल


आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली के बागखालिस बाजार के पास शनिवार की शाम बकरी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार एक मड़ई में घुस गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। 

बागखालिस बाजार में सड़क किनारे एक व्यक्ति मड़ई डालकर साइकिल पंक्चर बनाता है। यहीं पर उक्त लोग मौजूद थे। शनिवार शाम को जौनपुर की एक कार में सवार लोग गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही कार बागखालिस बाजार में मड़ई के पास पहुंची की अचानक सड़क पर बकरी आ गई।

उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर मड़ई में घुस कर पलट गई। हादसे में सगड़ी निवासी हरिप्रसाद (50) और शाहपुर नेवादा निवासी रामलखन (40) की मौत हो गई, जबकि जितेंद्र शर्मा (40), अर्जुन (20) निवासी दाउदपुर, खतीरपुर निवासी फुरकान (27), धौरहरा गांव निवासी शाकिर (25) घायल हो गए। घटना के बाद कार सवार तीन से चार लोग फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हरिप्रसाद बाजार में सामान लेने आए थे। रामलखन ठेला चलाते थे, दुकान के पास खड़े थे। अन्य लोग भी दुकान के आसपास लोग मौजूद थे और कार की चपेट में आ गए। कार को थाने पर खड़ा किया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले... विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण...
सात साल बाद शादी का वादा तोड़ने वाला 'प्रेमी' पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
देवर-भाभी और मासूम बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कम्प, हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला, जांच में जुटी पुलिस
यूपी पंचायत चुनाव : बैलेट पेपर की छपाई जारी, जानें क्या है ताजा अपडेट
13 मार्च का राशिफल, जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता