बलिया : शिक्षामित्रों समेत सभी शिक्षक होंगे प्रशिक्षित, संदर्भदाताओं के प्रशिक्षण की तिथि घोषित

बलिया : शिक्षामित्रों समेत सभी शिक्षक होंगे प्रशिक्षित, संदर्भदाताओं के प्रशिक्षण की तिथि घोषित

 Ballia News : महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में "निपुग भारत मिशन" के अन्तर्गत बच्चों में बुनियादी भाषायी एवं गणितीय दक्षताओं के विकास हेतु प्राथमिक विद्यालय के समस्त शिक्षकों (शिक्षामित्रों सहित) को प्रशिक्षित करने के लिए जनपद स्तर पर संदर्भदाताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। इसमे समस्त एआरपी को प्रशिक्षित किया जायेगा। जिस शिक्षा क्षेत्र में एआरपी की संख्या 5 से कम है, वहां से केआरपी को प्रशिक्षित किया जाना है।

उक्त के कम में प्रशिक्षण 21.11.2023 से 25.11.2023 तक डायट पकवाइनार के प्रेक्षागृह एवं प्रशिक्षण हाल में पूर्वादन 09:30 बजे से होना सुनिश्चित है। उप शिक्षा निदेशक / प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पकवाइनार ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने शिक्षा क्षेत्र से समस्त एआरपी (जहां पर एआरपी की संख्या 05 से कम है, वहां से उतनी संख्या में केआरपी) को समय सारिणी के अनुसार प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें।

B

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक