DH बालिया में IRCS का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर : 10 में एक रक्तवीर ऐसा भी

DH बालिया में IRCS का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर : 10 में एक रक्तवीर ऐसा भी

बलिया। आयुष्मान भवः सेवा पखवाड़ा के तहत डीएम/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी (IRCS) बलिया के निर्देशन में सीएमओ डॉ जयंत कुमार एवं सीएमएस डॉ एसके यादव ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में IRCS द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्धाटन संयुक्त रुप से किया। सीएमओ ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बड़ा कोई दान नहीं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए। एक रक्तदान से कितनों की जिन्दगी बचाई जा सकती है। IRCS की सराहना करते हुए सीएमओ ने कहा कि सोसायटी का कार्य उत्कृष्ट है। बात रक्तदान की हो या अन्य सामाजिक कार्यों की, IRCS जरूरतमंदों के सहयोग में खड़ी मिलती है।   
 
सीएमएस डॉ एसके यादव ने कहा कि आयुष्मान भवः सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर 2023 तक चलेगा। इसके कई घटक हैं रक्तदान, अंगदान, स्वच्छता, स्वास्थ्य मेला। रक्तदान के क्रम में IRCS बलिया द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ एके उपाध्याय ने कहा कि एक रक्तदान से चार कम्पोनेंट्स तैयार किए जाते हैं। प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, रेड ब्लड और डब्ल्यू बीसी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अभिषेक ने कहा कि शिविर में रक्त दाता शशिकांत ओझा का ब्लड ग्रुप 'O' निगेटिव है, जो कि रेयर ब्लड ग्रुप में आता है। 
 
IRCS बलिया के उप सभापति विजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रेम कुमार यादव, समीर खान, शशिकांत ओझा, विजय कुमार, अभिषेक कुमार इत्यादि महा दानियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ दीपक गुप्ता चर्म रोग विशेषज्ञ, कोषाध्यक्ष IRCS शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, सीनियर लैब टेक्नीशियन जीके दुबे, लैब असिस्टेंट संतोष शर्मा, लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार, लैब असिस्टेंट, डाटा इंट्री ऑपरेटर श्यामजी सिंह कुसुम एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल