वाराणसी में युवा दवा कारोबारी की रिपोर्ट पॉजिटिव, बलिया में BCDA का अलर्ट

वाराणसी में युवा दवा कारोबारी की रिपोर्ट पॉजिटिव, बलिया में BCDA का अलर्ट


बलिया। आगरा, मथुरा, लखनऊ मण्डी के बाद वाराणसी में शुक्रवार को एक दवा व्यापारी की रिपोर्ट Positive आने के बाद बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन अलर्ट हो गया है। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने जिले के दवा कारोबारियों से लॉकडाउन का अक्षरशः पालन करने का आग्रह किया है।

बीसीडीए के जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र के मढ़ौली निवासी दवा कारोबारी 29 वर्षीय व्यक्ति में पॉजिटिव पाया गया है। इस दवा व्यवसायी का कारोबार सप्‍तसागर दवा मंडी में है। यह व्यक्ति पंडित दीन दयाल उपाध्‍याय अस्पताल में जांच के लिए आया था। जिलाध्यक्ष ने बलिया के दवा व्यापारियों से आग्रह किया है कि वे हर हाल में लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खुद मास्क पहने और उन्हीं को दवा दें, जो मास्क पहना हों। खुद की सुरक्षा के साथ घर-परिवार, गांव-जवार, जिला-प्रदेश व देशहित में लॉकडाउन के निपमों का पालन करना बहुत जरूरी है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर