बलिया : बच्चों की सुरक्षा का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, जानें पूरा मामला

बलिया : बच्चों की सुरक्षा का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, जानें पूरा मामला


बलिया। कोविड 19 महामारी व लॉकडाउन के दृष्टिगत बाल दुर्व्यवहार की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय के जस्टिस नागेश्वर राव व दीपक गुप्ता की पीठ ने बाल संरक्षण सेवाओं के तहत चाइल्ड केयर संस्था में निवासरत बालकों व किशोरों की देखरेख व उनके मामलों को शीर्ष निस्तारण का निर्देश दिया है। 

यह भी देखें : बलिया : मंगलकारी 'मंगल', देखें कोरोना की Latest जांच रिपोर्ट

इसकी जानकारी देते हुए न्यायपीठ बाल कल्याण समिति बलिया के न्यायिक सदस्य राजू सिंह ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने जिले के बाल कल्याण समिति को निदेश दिया है कि चाइल्ड केयर संस्था में रह रहे बालकों की जानकारी निरीक्षण, फोन, WhatsApp, Online व video conferencing से किया जाय। साथ ही बालकों को सुबह में व्यायाम, योगा कराना बहुत ही जरूरी है, जिससे वे मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहें। बालकों को चिन्ता, उदासी, दुविधा, तनाव व भयमुक्त रखना बहुत जरूरी है। 

यह भी पढ़ें : मोनुआ फेल, पास हुआ बलिया का सोनुआ ; लेकिन आप...

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि चाइल्ड केयर संस्था में इस समय रचनात्मक कार्य (पढ़ना, लिखना, पेटिंग, गेम, गायन, नृत्य) आवश्यक है, ताकि बालक हंसी खुशी रहते हुए सकारात्मक कार्य के प्रति प्रेरित हो। बालकों की ऑनलाइन काउंसलिंग कराने की व्यवस्था हो। बालक को गुणवत्तायुक्त मास्क, खाना, पानी, साफ कपड़ा, किचन, वाथरुम के अलावा कैंपस की सफाई पर विशेष ध्यान देना है। खाने की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए, जिससे बालकों मे इम्यूनिटी बनीं रहे। 

कोर्ट ने कहा है कि वर्तमान में बच्चों में संक्रमण का आंकड़ा 2.4 प्रतिशत हो गया है। संस्था के कर्मचारी शान्त, सन्तुलित व सकारात्मक रहे। बालकों में नकारात्मक समाचार साझा न करें। न्यायिक सदस्य राजू सिंह न बताया कि अनुपालन आख्या किशोर न्याय समिति माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद को प्रेषित किया जा रहा है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया : बांसडीह क्षेत्र के सहपुरवा गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बेरूआरबारी 50 वर्षीय अशोक यादव का शुक्रवार को...
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल