युवक की सिर कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

युवक की सिर कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस


गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के लारपुर गांव के बाहर सिवान में प्रदीप दुबे (28) का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कम्प मच गया। घर से महज तीन सौ मीटर दूर जिस खेत में प्रदीप दुबे का शव मिला, वह उनका ही था। घटना स्थल पर बिखरे खून को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बदमाशों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया होगा। सूचना मिलते ही एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पहुंची फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीण खेत तरफ गए थे, तभी उनकी नजर प्रदीप के शव पर पड़ी। देखते ही देखते घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर, मौत की जानकारी पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम व सैदपुर सीओ पहुंचे और शव के साथ आस-पास का निरीक्षण किया। तब- तक एसपी व एसपी सिटी के नेतृत्व में पहुंची फॉरेंसिक टीम घंटों छानबीन करने में जुटी रही, लेकिन हत्यारों तक पहुंचने का कोई सुराग नहीं मिल पाया। 

बताया जा रहा है कि वाराणसी के पड़ाव स्थित पीसीएफ गोदाम में प्राइवेट नौकरी करने वाले प्रदीप तीन दिन पूर्व अपने घर आया था। सोमवार की देर शाम सात बजे उनके मोबाइल पर फोन आया और वह चाय पीने के बाद निकल गया। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए। पूरी रात परिवार के सदस्य उनके आने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं लौटा। गांव वालों के मुताबिक प्रदीप बेहद मिलनसार था। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार