बलिया : उठी आग की लपटें और...

बलिया : उठी आग की लपटें और...


सिकंदरपुर, बलिया। नवानगर विकास खण्ड के सिवानकलां गांव में शनिवार की देर रात लगी आग से 2 रिहायशी झोपड़ी जल कर राख हो गयी। गांव निवासी मैनेजर राजभर का परिवार शनिवार की शाम सो रहा था। आधी रात के समय बाहर की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। उठ रही आग की लपटें देख घर की महिलाएं चीखने चिल्लाने लगी। आस पास मौजूद लोगों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक दो झोपड़ी के अलावा तीन बकरियां व घर में रखा अनाज, कपड़ा, बिस्तर, साइकिल जलकर राख हो गया। रविवार की सुबह पहुंचे लेखपाल ने जायजा लेकर यथासंभव सहायता का आश्वासन दिया। वही घटना की सूचना पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता ने आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए शासन द्वारा मिलने वाली हर प्रकार की सुविधा दिलाने का आश्वासन दिया।

रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद