बलिया : अचानक मस्जिद पहुंचे डीएम-एसपी, फिर...

बलिया : अचानक मस्जिद पहुंचे डीएम-एसपी, फिर...


बलिया। जुमे की नमाज को देखते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने गुजरी बाजार में स्थित बड़ी मस्जिद का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने वहां के मौलाना से बातचीत की। कहा कि कोई भी धार्मिक कार्य सभी लोग अपने घर से ही करें, ऐसी अपील करते रहें। 
मस्जिद में नमाज अदा करने का कार्य नहीं होना चाहिए। यह भी साफ किया कि अगर सोशल डिस्टेंसिंग का कहीं भी उल्लंघन दिखा तो प्रशासन सख्ती से निपटेगा। इस आपदा को हराने के लिए सबके लिए जरूरी है कि अपने घरों में ही रहे। पूजा का कार्य हो या नमाज, अपने घरों से ही करना है। हालांकि, मौलाना ने बताया कि पहले से ही लोगों से अपील की जा चुकी है और नमाज आदि लोग अपने घरों से ही अदा कर रहे हैं। 
भ्रमण के दौरान डीएम-एसपी ने वहां आसपास के कुछ लोगों से भी बातचीत की और लॉकडाउन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। अपील किया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर कोई करें और कोरोना जैसे गम्भीर आफत से बचे रहें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क