वो भूल गई कि शादी उसी की हो रही है... खुद की शादी में पैसे लूटने लगी दुल्हन, देखें वीडियो



Viral Video : शादी-विवाह के वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। कभी दूल्हा-दुल्हन रोमांटिक अंदाज से सबका दिल जीत लेते हैं तो कभी दोनों में बात इस कदर बिगड़ जाती है कि मारपीट शुरू हो जाती है। शादी से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो हर तरफ छाया हुआ है। इस वीडियो में जिस तरह का नजारा देखने को मिल रहा है, वैसा आमतौर पर कहीं देखने को नहीं मिलता है। आप देख सकते है कि जैसे ही शादी में पैसे लुटाए जाते हैं बारातियों से पहले दुल्हन ही मैदान में आ जाती है। कैमरे में कैद यह नजारा हर किसी का होश उड़ा रहा है।
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जयमाला संपन्न होने के बाद दूल्हा-दुल्हन मैरिज चेयर पर बैठे हुए हैं। मेहमान बारी-बारी आकर उनके साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। चारों ओर खुशी का माहौल बना हुआ है। इसी बीच, किसी ने मौके पर पैसे लुटाने शुरू कर दिए। फिर क्या था पैसे लूटने के लिए सबसे आगे दुल्हन ही दौड़ पड़ी। वो एकदम से भूल गई कि शादी उसी की हो रही है। दु्ल्हन को ऐसा करता देख घरवाले भड़क गए और उस पर गुस्सा होने लगे। दूल्हे ने भी उसे घूरना शुरू कर दिया। इस वीडियो को @HasnaZaruriHai नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है।
ऐसे ही पैसे की बचत करने वाली लड़की से शादी करना दोस्तों
— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) March 1, 2024
😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂 pic.twitter.com/YU7uWdzRT5

Related Posts
Post Comments



Comments