अगवा कर महिला से गैंगरेप, पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर हुई रिकॉर्ड चीखें
On




UP News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला को अगवा कर गैंगरेप की वारदात सामने आई है। तीन आरोपियों ने पीड़िता को जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद उसे लेकर ट्यूबवेल पर गए, जहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने घटना के समय ही पुलिस हेल्पलाइन 1090 पर कॉल कर दिया था, लेकिन पुलिस उस वक्त कोई मदद नहीं कर पाई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर धारा 376डी (सामूहिक बलात्कार) व संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शुक्रवार की है। पीड़िता किसी काम से जा रही थी, तभी रास्ते में तीनों आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया। वे उसे एक ट्यूबवेल के पास ले गए और गैंगरेप किया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वो आरोपियों को पहले से जानती है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को बिजनौर बस स्टैंड पर अकेला छोड़ दिया था। इसके बाद फरार हो गए थे।
बताया जा रहा है कि पीड़िता को जब आरोपियों ने अगवा किया, तभी उसने पुलिस हेल्पलाइन 1090 पर कॉल कर दिया था। लेकिन वो इतनी बदहवास थी कि वो अपनी सही लोकेशन पुलिस को नहीं बता पाई, लेकिन उसने अपना मोबाइल फोन ऑन रखा। इस वजह से जब उसके साथ दरिंदगी हो रही थी, तो उसकी चीखें हेल्पलाइन नंबर पर रिकॉर्ड हो रही थीं। इस केस की जांच डीएसपी रैंक के एक अधिकारी को सौंपी गई है।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान शैंकी पुत्र तेजपाल सिंह (निवासी फरीदपुर), रॉबिन पुत्र मुनेश (निवासी फरीदपुर दरगा) और अंकित पुत्र देवेन्द्र सिंह (निवासी सिखेड़ा नवादा) के रूप में हुई है। उनकी कार जब्त कर ली गई है।

Related Posts
Post Comments

Latest News
05 Dec 2025 10:43:55
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 31 पर स्थित हल्दी थाने से 300 मीटर...


Comments